पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने खडक़ मंगोली में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बाधा पहुंचे पर व्यक्तियों के खिलाफ सेक्टर-7 थाना में मामला दर्ज किया गया है। एचएसवीपी की ओर से दी गई शिकायत में बताया कि 29 अक्तूबर को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ व्यक्तियों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इनमें गर्वेश राणा और रमेश अग्रवाल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ लोग आने वाली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में बाधा डालने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं। इन व्यक्तियों में राजेश कुमार, राहुल रमा और दुलारी, शामिल हैं। एचएसवीपी ने पुलिस से आग्रह किया है कि इन सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। ब्यूरो