फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, सीसीटीवी फुटेज मिलने पर डेढ़ माह बाद मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। हादसे में ऑटो चालक की मौत के डेढ़ माह बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिवा कांप्लेक्स पिंजौर के समीप 4 नवंबर को ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई थी। तब पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की थी। अब सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कमलेश निवासी सुभाष नगर समीप एचएमटी काॅलोनी ने बताया कि उसका पति महावीर ऑटो चालक था। 4 नवंबर को उसका पति जब शिवा कांप्लेक्स पिंजौर के सामने पहुंचा तो एक ट्रक चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पति को गंभीर रूप से घायल हो गया था, बाद में उसकी मौत हो गई। तब पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं कर केवल 174 की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें