फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के ध्यानार्थ : दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Sun, 03 Aug 2025 08:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। थाना जोधां के इलाके में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जोधां पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लुधियाना की जोधेवाल बस्ती निवासी राहुल कौड़ा ने बताया कि उसके जीजा अमनप्रीत व उसके दोस्त को जोधां स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में अमनप्रीत और उसके दोस्त को गंभीर चोटें आई। अमनप्रीत ने डीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि उनका दोस्त गंभीर हालत में उपचाराधीन है। जांच अधिकारी काबल सिंह ने बताया कि हादसे को अंजाम देने के आरोपी टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला फतेहगढ़ के गांव ओजला टल्ला निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे जोधां निवासी बलकरन सिंह निवासी जोधां को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। चमकौर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा बलकरन भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना सुबह चार बजे दौड़ लगाने जाता था। वे उसके पीछे साइकिल पर रहते थे। रविवार सुबह चार बजे ऋषभ स्पिनिंग मिल के पास अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। अंधेरा होने के कारण वे वाहन की पहचान नहीं कर सके। चमकौर सिंह ने बताया कि वे बलकरन को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें