फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिटर्न फाइल के साथ छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी करने की कोशिश, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-2 निवासी की रिटर्न फाइल के साथ छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-12 साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे पिछले 50 वर्षों से भारत से बाहर रह रहे हैं। वे एनआरआई हैं। कर निर्धारण वर्ष 2023-24 से संबंधित वित्तीय वर्ष 2022-23 में उन्होंने भारत में एक संपत्ति बेची थी। जिस पर क्रेता द्वारा टीडीएस काटा गया था। उन्होंने वर्ष 2023-24 के लिए अपना आयकर रिटर्न दाखिल किया। उस समय उन्हें पता चला कि उनके खाते के साथ छेड़छाड़ कर अधिक रिफंड का दावा किया गया है। इसके बाद उन्होंने 19 अप्रैल 2024 को आयकर विभाग को मेल किया। ई-मेल के जवाब में, आयकर विभाग के हेल्पडेस्क ने उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें