वीडियो बनाने के लिए रुके थे कार्यकर्ता
प्रदीप चौधरी के काफिले में कुल 50 से 60 गाड़ियां शामिल थीं। जब काफिला गांव मुरादनगर से आगे बढ़ा तो कार्यकर्ताओं की एक गाड़ी रुककर वीडियो बनाने लगी। गाड़ी सवार कार्यकर्ता काफिले से पिछे रह गए, तभी बाइक पर आए तीन हमलावरों ने उसी कार पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 5 से 6 राउंड फायर किए हैं।
गोल्डी की छाती पर लगी गोली, हालत गंभीर
काफिल की जिस गाड़ी पर हमला हुआ है उसमें कुल 5 कार्यकर्ता सवार थे। हमले में घायल हुआ गोल्डी ड्राइवर सीट पर बैठा था। उसकी छाती पर गोली लगी है। वहीं गाड़ी में सवार दिनेश के हाथ पर गोली लगी है। पीछे की सीट पर बैठ कुलिस शर्मा, मोहन शर्मा और नितिन शर्मा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं गोल्डी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है।