फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सांपला के बाद बिट्टू के काफिले पर हमला, पंजाब में गरमाई सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला हुआ है। यह घटना भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा शुरू होने से पहले शुक्रवार को हुई। बिट्टू अमृतसर से पठानकोट जा रहे थे।
विज्ञापन

उनके अनुसार, बड़ी संख्या में लोगों ने काफिले को घेरने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने अंडे, टमाटर और पत्थर फेंके। इस हमले में दो एस्कॉर्ट वाहनों के शीशे टूट गए और जैमर वाहन को नुकसान पहुंचा। बिट्टू ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। उन्होंने घटना की तत्काल जांच की मांग की और सरकार व पुलिस महानिदेशक को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। दो दिन पहले भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विजय सांपला पर भी हमला हुआ था।


राजनीतिक प्रतिक्रिया :
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त यात्रा से पहले ही आम आदमी पार्टी घबरा गई है। ढिल्लों ने इस घटना को राजनीतिक कारणों से प्रेरित बताया। भाजपा नेता तरुण चुघ ने इसे कानून-व्यवस्था और राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल कहा। राघव चड्ढा ने भी जेड-प्लस सुरक्षा प्राप्त नेता पर हमले को सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें