पुलिस के अनुसार, एटीएम से रुपये निकलने का समय 3 से 5 सेकेंड के बीच होता है, लेकिन शातिर सतीश ने यू-टयूब से एटीएम हैकिंग सीख एटीएम से छेड़छाड़ कर उसका समय 5 मिनट करने में माहिर था। फिर वह एटीएम मशीन की कैंसिल बटन पर चिपचिपा पदार्थ लगाकर बटन को जाम कर देता था। जब कोई ग्राहक मशीन से रुपये निकालने जाता तो इनका गिरोह उसे कहता था कि एटीएम खराब है। जैसे ही वह जाता तो शातिर पांच मिनट बाद रुपये निकाल लेता था।
प्रेमिका के चक्कर में आता था चंडीगढ़
पुलिस जांच में सामने आया कि सतीश की चंडीगढ़ में प्रेमिका थी। जिसे मिलने वह अक्सर यहां आता था। इस दौरान उसने कुछ युवकों को एटीएम हैकिंग के बारे में ट्रेंड कर अपना गिरोह बना लिया था। सतीश के गिरफ्त में आने से पुलिस ने चार मामलों को सुलझा लिया है, जबकि इससे पहले मलोया पुलिस एक नाबालिग समेत डड्डूमाजरा निवासी विनय (26) और अजय गलहोट (26) को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
ऐसे करें बचाव
- एटीएम से पैसे निकालते वक्त किसी को बूथ में न आने दें
- अपने पासवर्ड को छिपाकर भरें
- कैंसिल और ओके की बटन दबाकर मशीन को पहले चेक करें
- ज्यादा इस्तेमाल होना वाला ही एटीएम इस्तेमाल करें
- अगर कोई जानकारी लेनी है तो बूथ में मौजूद सुरक्षा गार्ड से पूछें
- अगर मशीन से रुपये नहीं निकला तो काफी देर तक वहीं इंतजार करें
- ठगी पर पुलिस और बैंक को तुरंत इसकी सूचना दें
- पुराने एटीएम को इस्तेमाल करने से बचें