फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सक्षम यादव के मार्गदर्शन में खिलाड़ी कर रहे अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीक और आत्मरक्षा के गुर सीखने पर जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी माध्यम है। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया ताइक्वांडो सेंटर में बच्चे इस खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। यहां कोच सक्षम यादव के मार्गदर्शन में खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान बच्चों को ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों, पैरों से किए जाने वाले वार, बचाव के तरीकों और संतुलन बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

-मेहनत और अनुशासन से निखर रही खिलाड़ियों की प्रतिभा

सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाले बच्चे खेल की बुनियादी तकनीकों को समझने के साथ अपनी गति, फुर्ती और शारीरिक क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान दे रहे हैं। कोच उन्हें हर तकनीक का सही इस्तेमाल करना सिखा रहे हैं। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को बताया जाता है कि ताइक्वांडो में केवल ताकत ही नहीं, बल्कि सही समय पर सही तकनीक का इस्तेमाल करना भी जरूरी है। इसके लिए नियमित अभ्यास और एकाग्रता महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन


-आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर

कोच सक्षम यादव बच्चों को खेल के नियमों और अनुशासन की जानकारी देने के साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को प्रतिद्वंद्वी के वार से बचने, सही दूरी बनाए रखने और परिस्थितियों के अनुसार अपनी तकनीक का इस्तेमाल करने का अभ्यास कराया जाता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और खेल के प्रति रुचि विकसित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


-बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास जरूरी

खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में नियमित अभ्यास की अहम भूमिका रहती है। सेंटर में बच्चों को अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने और हर अभ्यास सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताइक्वांडो में आगे बढ़ने के लिए धैर्य, अनुशासन और लगातार मेहनत जरूरी है। कोच के मार्गदर्शन में बच्चे इन्हीं गुणों को अपनाते हुए अपनी खेल प्रतिभा निखारने में जुटे हैं।

फोटो कैप्शन: ताऊ देवी लाल स्टेडियम स्थित खेलो इंडिया ताइक्वांडो सेंटर में अभ्यास के दौरान बच्चों को खेल की बारीकियां सिखाते कोच सक्षम यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें