फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-32 में बनेगा एशिया का सबसे आधुनिक शूटिंग हब, बदली जाएगी शहर की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा अब सिर्फ पहलवानों और धावकों की धरती नहीं, बल्कि निशानेबाजों का नया पावर सेंटर बनने जा रहा है। सेक्टर-32 में आकार ले रही 9.2 एकड़ की वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज न केवल पंचकूला का गौरव बढ़ाएगी, बल्कि दुनिया भर के दिग्गजों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण ने प्रोजेक्ट का टेंडर अलॉट कर दिया गया। इसकी ड्राइंग तैयार कर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को मंजूरी के लिए भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

बता दें कि वर्तमान में पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों के शूटिंग खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज पर निर्भर रहना पड़ता है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही शहर में बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों के आयोजन में भी मील का पत्थर साबित होगा।
क्या है प्रोजेक्ट की खासियत?
यह केवल एक खेल परिसर नहीं, बल्कि एक भविष्यवादी संरचना है। इसका लेआउट इतना सटीक है कि यह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक मानकों को चुनौती देता है। करीब 133.56 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह अत्याधुनिक शूटिंग का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं के लिए विश्व स्तरीय मंच प्रदान करना है। इस परिसर में 50 मीटर, 25 मीटर, 10 मीटर की शूटिंग रेंज के साथ ही एक फाइनल रेंज भी होगी। रेंज में एक साथ लगभग 1,700 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। शूटिंग रेंज में लिफ्ट, आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी सर्विलांस, बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम, और स्पोर्ट्स साइंस से जुड़ी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यह प्रोजेक्ट पंचकूला के स्पोर्ट्स टूरिज्म को नई उड़ान देगा।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट पंचकूला के स्पोर्ट्स टूरिज्म को नई उड़ान देगा
जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट होंगे, तो शहर के होटल, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय व्यापार को नई संजीवनी मिलेगी। चंडीगढ़ के सीमित विकल्पों के बीच, यह शूटिंग रेंज पंचकूला के उभरते हुए निशानेबाजों के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट साबित होगी। पीएमडीए के मास्टर प्लान में जिस तरह से सेट-बैक लाइन्स और इमरजेंसी गेट्स का प्रावधान किया गया है, वह इसकी सुरक्षा और भविष्य की दृष्टि को दर्शाता है।

हॉस्टल से लेकर हाई-टेक ट्रेनिंग तक
शूटिंग रेंज के पास ही हॉस्टल ब्लॉक की योजना इसे एक रेजिडेंशियल शूटिंग अकादमी के रूप में स्थापित करेगी, जिससे दूर-दराज से आने वाले प्रतिभावान खिलाड़ी बिना किसी बाधा के अपनी कला को निखार सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, आर्मरी, मेडिकल एवं एंटी-डोपिंग यूनिट, वीआईपी लाउंज और मीडिया ब्रॉडकास्ट रूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

अधिकारियों ने दी तेजी के निर्देश...
हाल ही में पीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। सरकार की मंशा पंचकूला को स्पोर्ट्स हब बनाने की है, और यह शूटिंग रेंज उसी विजन का एक प्रमुख हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें