पंचकूला। दून पब्लिक स्कूल के डीन कैप्टन संजय आनंद एसएमजी को उनकी उत्कृष्ट व्यक्तिगत उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति विशिष्ट सेवाओं के लिए एशिया पैसिफिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल द्वारा प्रदान किया गया।
यह सम्मान समारोह काठमांडू में आयोजित किया गया था। यह पुरस्कार नागरिक एकीकरण शांति संस्थान नेपाल और भारत फोरम फॉर पीस एंड डेवलपमेंट द्वारा प्रदान किया गया। कैप्टन संजय आनंद ने इस अवसर पर कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए बड़े गर्व और सम्मान की बात है। मैं इसे अपने सहयोगियों, छात्रों और परिवार के समर्थन के बिना प्राप्त नहीं कर सकता था।