पंचकूला। पुलिस ने नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रोहित वासी पंचकूला के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, 27 अगस्त को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने नाबालिग के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी लड़की कोचिंग गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। वापस नहीं आने पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया।