फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल: ईश्वर सिंह की जगह अर्पित शुक्ला बने एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर, 42 पीपीएस भी बदले

Thu, 01 Sep 2022 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ईश्वर सिंह और अर्पित शुक्ला दोनों 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसके साथ ही प्रवीण सिन्हा को एडीजीपी साइबर क्राइम पंजाब एसएएस नगर लगाया गया है।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से पांच एडीजीपी समेत 12 आईपीएस और 42 पीपीएस अधिकारियों के तबादला नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी ईश्वर सिंह को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर के पद से बदलकर एडीजीपी एचआरडी पंजाब लगा दिया है और उन्हें एडीजीपी वेलफेयर पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। 

विज्ञापन


ईश्वर सिंह की जगह नियुक्ति का इंतजार कर रहे अर्पित शुक्ला को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर लगाया गया है। गौरतलब है कि ईश्वर सिंह और अर्पित शुक्ला दोनों 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसके साथ ही प्रवीण सिन्हा को एडीजीपी साइबर क्राइम पंजाब एसएएस नगर लगाया गया है। उन्होंने एसएएस नगर में ही एडीजीपी एनआरआई पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

शशि प्रभा बनीं एडीजीपी रेलवे पंजाब

अन्य आईपीएस अधिकारियों में शशि प्रभा द्विवेदी को एडीजीपी रेलवे पंजाब चंडीगढ़, एमएफ फारूकी को एडीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस जालंधर कैंट लगाते हुए एडीजीपी पब्लिक ग्रीवांसेज पंजाब चंडीगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार, नौनिहाल सिंह को आईजी परसोनल पंजाब चंडीगढ़ के पद पर बनाए रखते हुए आईजी क्राइम पंजाब चंडीगढ़ का अतिरिक्त जिम्मा, शिवे कुमार वर्मा को आईजी लॉ एंड ऑर्डर पंजाब लगाते हुए आईजी सिक्योरिटी पंजाब का अतिरिक्त प्रभार, कौस्तुभ शर्मा को आईजी मानवाधिकार पंजाब चंडीगढ़ लगाते हुए पुलिस कमिश्नर लुधियाना का अतिरिक्त प्रभार, हरजीत सिंह को एआईजी आर्मामेंट पंजाब चंडीगढ़ लगाते हुए एसएसपी लुधियाना ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार, दामया हरीश कुमार ओमप्रकाश को एसएसपी खन्ना, रवि कुमार को एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब चंडीगढ़, सिमरत कौर को एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला लगाया गया है।

इन पीपीएस अधिकारियों का तबादला

पीपीएस अधिकारियों में सिमरत पाल सिंह ढींडसा को एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना, बलजिंदर सिंह को जोनल एआईजी सीआईडी जालंधर, परमपाल सिंह को एआईजी पीएपी-1 जालंधर, नवजोत सिंह महाल को कमांडेंट 80वीं बटालियन पीएपी जालंधर लगाते हुए एआईजी सीआई जालंधर का अतिरिक्त प्रभार, दलजीत सिंह को एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो रोपड़ रेंज लगाते हुए आईजी जीआरपी-2 पंजाब पटियाला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

गुरजोत सिंह कलेर को एआईजी एक्साइज एंड टैक्सेशन पंजाब, रूपिंदर कौर भट्टी को एसपी सीआई लुधियाना, हरमन वीर सिंह को कमांडेंट सातवीं बटालियन पीएपी जालंधर, वत्सला गुप्ता को डीसीपी हेडक्वार्टर जालंधर लगाया है। वरिंदर पाल सिंह को एआईजी सिक्योरिटी पंजाब चंडीगढ़, इकबाल सिंह को एसपी पीबीआई एसबीएस नगर, मुकेश कुमार को एसपी इन्वेस्टिगेशन एसबीएस नगर, रमिंदर सिंह को एसपी हेड क्वार्टर फतेहगढ़ साहिब, हरवंत कौर को एसपी हेड क्वार्टर पटियाला लगाया गया है। 

विज्ञापन


हरवीन सराओ को असिस्टेंट कमांडेंट पहली आईआरबी पटियाला, जगजीत सिंह वालिया को एडीसीपी पीबीआई अमृतसर लगाते हुए ओसीसीयू एंड नारकोटिक्स अमृतसर का अतिरिक्त प्रभार, तेजवीर सिंह को एसपी पीवीआई अमृतसर ग्रामीण, तेजिंदर सिंह को एसपी इन्वेस्टिगेशन बठिंडा, दिग्विजय कपिल को एसपी इन्वेस्टिगेशन फतेहगढ़ साहिब, जगजीत सिंह सरोया को एडीसीपी हेडक्वार्टर जालंधर, आदित्य को एडीसीपी-2 जालंधर, गुरचरण सिंह गोराया को एसपी इन्वेस्टिगेशन एंड पीबीआई श्री मुक्तसर साहिब, सोहनलाल को एसपी हेड क्वार्टर फिरोजपुर, पिरथी पाल सिंह को इन्वेस्टिगेशन एंड पीबीआई गुरदासपुर, गुरप्रीत सिंह को एसपी इन्वेस्टिगेशन बटाला लगाते हुए एसपी पीबीआई बटाला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

सूबा सिंह को एसपी हेड क्वार्टर तरनतारन, अश्विनी कपूर को एआईजी एसएसओसी मोहाली, अभिमन्यु राणा को एडीसीपी सिटी-3 अमृतसर लगाते हुए एसपी ईजीटीएफ अमृतसर का अतिरिक्त प्रभार, हरपाल सिंह को एसपी पीबीआई पठानकोट मनोज कुमार को एसपी इन्वेस्टिगेशन पठानकोट धर्मवीर सिंह को एसपी हेड क्वार्टर पठानकोट मनजीत कौर को एसपी हेड क्वार्टर होशियारपुर, कंवलप्रीत सिंह को डीसीपी ट्रैफिक जालंधर नानक सिंह को एआईजी परसोनल एक पंजाब चंडीगढ़ के पद पर बनाए रखते हुए एआईजी कम्युनिटी पुलिसिंग पटियाला रेंज का अतिरिक्त प्रभार राजकुमार को असिस्टेंट कमांडेंट तीसरी आईआरबी लुधियाना वरुण शर्मा को एआईजी सीआई-2 पंजाब एसएएस नगर लगाते हुए एआईजी एसएसओसी एसएएस नगर का अतिरिक्त प्रभार, तेज इंद्रजीत सिंह विर्क को एआईजी एफआईयू एंड एटीएस पंजाब लगाया गया है। 

हरचरण सिंह भुल्लर को आईजी लॉ एंड ऑर्डर पंजाब, सतिंदर पाल सिंह को एआईजी ट्रेनिंग इंटेलिजेंस विंग पंजाब एसएएस नगर, बलवीर सिंह को जोनल एसपी सीआईडी फिरोजपुर कुलवंत राय को एसपी हेडक्वार्टर श्री मुक्तसर साहिब और रुपिंदर सिंह को कमांडेंट व डिप्टी डायरेक्टर आउटडोर एमआरएस टीपीए फिल्लौर लगाते हुए कमांडेंट फॉर डिप्टी डायरेक्टर इनडोर एमआरएस पीपीए फिल्लौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें