फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों से लैस युवकों ने घर में घुसकर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव टोडा में हथियारों से लैस युवकों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रायपुररानी थाना प्रभारी यशदीप सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव टोडा निवासी कुलदीप पुत्र गुरदयाल सिंह ने पुलिस को बताया कि रात लगभग दो बजे 5-6 हमलावरों ने हमला कर दिया। घरवालों के शोर मचाने के बाद हमलावर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। कुलदीप ने दो की पहचान अंबाला के गांव अहमा निवासी मनदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह व भुरा पुत्र माधो राम सूद के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि इन दोनो ने तीन-चार अन्य साथियों के साथ दोनाली, बंदूक व देशी कट्टा सहित पहुंचकर हमला कर किडनैप करने की कोशिश की। कुलदीप ने बताया कि परिजनों ने उसे गंभीर हालत में रायपुररानी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे पंचकूला सेक्टर-6 पंचकूला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें