फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एपीएस क्रिकेट लीग सीजन-2 का फाइनल मुकाबला 11 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
एपीएस क्रिकेट लीग सीजन-2 का फाइनल 11 मई को
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में यूनाइटेड और चंडीमंदिर क्रिकेट क्लब के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में 11 मई को एपीएस क्रिकेट लीग सीजन-2 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब और चंडीमंदिर क्रिकेट क्लब की टीमें आमने-सामने होंगी। क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

फाइनल मैच दोपहर में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमें लगातार अभ्यास में जुटी हुई हैं। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बनाई है और अब उनकी नजर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीमंदिर क्रिकेट क्लब ने लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया है। टीम पिछली हार का हिसाब बराबर कर पहली बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें