फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राज्यस्तरीय श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाएं होंगी पात्र
विज्ञापन

पुरस्कार में 5 लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र व शॉल प्रदान किए जाएंगे

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता नेहरा ने बताया कि राज्यस्तरीय श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान या असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगी। स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम पर स्थापित इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन

डॉ. नेहरा ने पात्रता मानदंडों की जानकारी देते हुए बताया कि नामांकित महिला का जन्म हरियाणा में हुआ होना चाहिए और वह महिलाओं के हित में सक्रिय रूप से कार्यरत हो। संबंधित क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां स्पष्ट, महत्वपूर्ण और दस्तावेजों में दर्ज होनी चाहिए। विशेष प्राथमिकता उन महिलाओं को मिलेगी, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों और संघर्षों का सामना करते हुए उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि चयन का आधार केवल महिला का कार्य-निष्पादन और महिलाओं के प्रति उनका समर्पण होगा।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि नामांकन, योगदान का विवरण और पूरा बायोडाटा 15 दिसंबर तक उपायुक्त या जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय में भेजा जा सकता है। जिला स्तरीय समिति अपनी अनुशंसा सहित इन आवेदनों को 25 दिसंबर 2025 से पहले विभाग को भेजेगी। पात्रता और शर्तें विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें