फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिपेयर के कारण ऑपरेशन के लिए आए मरीज प्राइवेट और इमरजेंसी वार्डों में खा रहे धक्के

विज्ञापन
अस्पताल के सर्जरी वार्ड में चल रहा काम।
विज्ञापन
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल का सर्जरी वार्ड बेहाल, मरीज स्ट्रेचर पर भटक रहे, शाैचालयों में नहीं पानी
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने आश्वासन दिया नवंबर में काम पूरा होगा

माई सिटी रिपोर्टर

पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सर्जरी वार्ड की रिपेयरिंग के कारण मरीज और तीमारदार परेशान हैं। वार्ड के शाैचालयों में पानी नहीं आ रहा है। पीने का पानी भी न मिलने से ऑपरेशन के लिए भर्ती मरीजों को अन्य वार्डों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
अस्पताल में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, वीरवार और शनिवार को ऑपरेशन डे होता है। सर्जरी वार्ड बंद कर मरीजों को इमरजेंसी और प्राइवेट वार्डों में भर्ती किया जा रहा है। वहां भी जगह न मिलने के कारण मरीज स्ट्रेचर पर लेटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


हाथ तीन जगह से टूटा है

मेरा तीन दिन पहले हो एक्सीडेंट हुआ था। आंख में चोट आई है और हाथ तीन जगह से टूट गया है। इस कारण स्टंट पड़ना था। तीन दिन भर्ती करने के बाद ऑपरेशन के लिए पीजीआई भेज दिया। दो दिन पानी के लिए और शाैचालय जाने में धक्के खाने पड़े।
अमरजीत निवासी बरवाला

अस्पताल में पीने का पानी नहीं मिला

तीन दिन अस्पताल की रिपेयर के कारण पीने का पानी नहीं मिल पाया है। इमरजेंसी वार्ड में भी पीने के पानी नही हैं। पति के पैर में चोट लगने के कारण ऑपरेशन कराने के लिए लाई थी। बाजार से खरीदकर पानी पी रहे हैं।
-कर्मजीत कौर निवासी रायपुररानी

सर्जरी वार्ड में पानी नहीं

सर्जरी वार्ड में मरम्मत के कारण शाैचालय बंद हैं। ताला लगा दिया है। सर्जरी वार्ड में पीने का पानी नहीं है। शाैचालय में भी पानी न होने से अन्य वार्ड में भटकना पड़ रहा है।
मंजीत निवासी सेक्टर -20

काम पूरा होने तक वार्ड बंद किए जाएं
भतीजे की पथरी का ऑपरेशन करवाने आया हूं। ऑपरेशन के लिए तीन दिन पहले भर्ती करना था। प्राइवेट वार्ड में जगह नहीं थी। इस कारण इलाज के लिए स्ट्रेचर पर धक्के खाने के बाद नंबर आया। शाैचालय में पानी की व्यवस्था न होने से परेशानी हुई।
संजीव निवासी पिंजौर

कोट
अस्पताल में पीडब्ल्यूडी को काम पूरा करने के लिए कहा गया है। नवंबर में पूरे अस्पताल का काम पूरा करने का पीडब्ल्यूडी ने आश्वासन दिया है। सर्जरी वार्ड के मरीजों को प्राइवेट और इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ , सिविल अस्पताल सेक्टर -6
कोट
अस्पताल का काम पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पूरा किया जा रहा है। अस्पताल में मरीजोंं का अच्छी सुविधा मिलेगी। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से काम को किया जा रहा है। एक महीने के अंदर पूरा काम खत्म किया जाएगा।
-आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें