पंचकूला। पंचकूला जिले के छह कॉलेजों में ग्रेजुएशन के दाखिले के लिए 19 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसमेंं सेक्टर-1 पीजी कॉलेज, सेक्टर-14 राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय कॉलेज कालका, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी में दाखिले का मौका मिलेगा। इसमेंं विद्यार्थियों को बीए, बीएससी सहित ऑनर्स कोर्स में दाखिले का मौका मिलेगा।
सेक्टर -1 पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल शैलजा छाबड़ा ने बताया कि दाखिले के लिए छात्र ऑनलाइन पोर्टल पर दाखिला करवा सकते हैं। इसके साथ ही उन्हेंं ऑन द स्पॉट दाखिला दिया जाएगा। इसमें फीस विलंब दंड के साथ जमा कराई जाएगी।