फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका तहसील में साइट चल नहीं रही, चार दिन से सरकारी कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। पिछले कुछ दिनों से कालका तहसील में रजिस्ट्री समेत अन्य काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब भी वह तहसील आते हैं तो उन्हें बोल दिया जाता है कि साइट नहीं चल रही है। बुधवार को भी तहसील में आए लोगों को अपना काम करवाए बगैर मजबूरन वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


तहसील में मौजूद वसीका नवीस ओर वकीलों ने बताया कि साइट न चलने के कारण जमाबंदी, इंतकाल, फर्द नहीं निकल पा रही है। कुछ लोग जो रजिस्ट्री करवाने के लिए दूर-दराज के एरिया से आए हुए हैं उन्हें भी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेल डीड, गिफ्ट डीड, ट्रांसफर डीड, विल को रजिस्टर्ड करवाने के लिए पहले टोकन लेना पड़ता है, टोकन 12 घंटे तक स्टैंड करता है। अगर इस बीच डीड रजिस्टर्ड नहीं हो पाती तो अगले दिन दोबारा टोकन लेना पड़ता है। ऐसे में तहसील में काम करवाने के लिए आने वाले लोग अपने काम के लिए कई बार टोकन लगा चुके हैं लेकिन उनका काम नहीं हो पा रहा है।



पता नहीं कब समस्या हल होगी
शुक्रवार से लगातार साइट बंद हो रही है। अब तक पता नहीं लग पाया कि समस्या का समाधान कब होगा। पूरे जिले में काम चल रहा है, केवल कालका में बंद पड़ा है, जनता बहुत परेशान है। -एडवोकेट सुशील गर्ग
विज्ञापन

फर्द निकलवाने केे लिए काट रहे चक्कर
वह पिछले दो दिन से फर्द निकलवाने के लिए कालका तहसील आ रहे हैं लेकिन यहां बताया जाता है कि पिछले चार दिन से साइट नहीं चल पा रही है। -अवतार सिंह


टीम इस पर काम कर रही है


अंबाला से संचालित स्वाइन सिस्टम से तहसील और उपमंडल कार्यालय के कामकाज चलते हैं। कालका उपमंडल कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम के उपक्रम में शुक्रवार को बरसात का पानी लीकेज होने के कारण सिस्टम बंद कर दिया गया है ताकि कोई और ज्यादा तकनीकी खराबी न आए। सिस्टम में आई खराबी को दुरुस्त करने के लिए स्वाइन टीम इस पर काम कर रही है। - विवेक गोयल, तहसीलदार कालका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें