फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नंबरदारों की नियुक्ति के लिए सीएम से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्त पदों से ग्रामीणों को दस्तावेज व जमीन से जुड़े कामों में हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। तहसील रायपुररानी के मौजूदा नंबरदारों ने हरियाणा में लंबे समय से रिक्त पड़े नंबरदार पदों को भरने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन भेजा है। नंबरदारों ने बताया कि प्रदेश के कई गांवों में नंबरदारों की मृत्यु के बाद पद खाली पड़े हैं जिससे ग्रामीण प्रशासन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि पद रिक्त होने से दस्तावेजों की तसदीक, पहचान सत्यापन, विरासत इंतकाल और भूमि संबंधी कार्यों में देरी हो रही है, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नंबरदारों ने मुख्यमंत्री से शीघ्र संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर नियुक्तियां करने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द निर्णय लेकर ग्रामीणों को राहत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें