फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील : विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तय समय में लोगों को मिले - उपायुक्त, जिला में विभागों की ओर से दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने संबंधित विभागों के नामित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ‘सेवा का अधिकार’ के तहत तय समय सीमा में लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाएं। इसमें लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। बुधवार को उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने जिला सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा सरल पोर्टल के माध्यम से दी जा रही विभिन्न सेवाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में हरियाणा निवास के सभागार से सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक ओर आयाम स्थापित करते हुए ऑटो अपील सॉफ्टवेयर (आस) का लोकार्पण किया हैं। उपायुक्त ने बताया कि अब यदि सेवा का अधिकार के तहत तय समय सीमा में योजनाओं का लाभ उपलब्ध नहीं करवाया जाता तो इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपील अपने आप ग्रीवेंस रिडेंसल अथॉरिटी के पास जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की समय की बचत तो होगी ही साथ ही काम में और पारदर्शिता भी आएगी। वर्तमान में 31 विभागों के 38 संगठनों की 546 अधिसूचित सेवाओं में से 277 सेवाएं अन्तोदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दी जा रही हैं जबकि 269 सेवाए ऑफलाइन प्रदान की जा रही हैं। इस मौके पर सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें