पंचकूला। बेटियां और महिलाएं 24 घंटे किसी भी समय दुर्गा शक्ति टीम का सहयोग ले सकती हैं। पंचकूला एसीपी ममता सौदा ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान काउंसलर रेणु माथुर ने भी महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कोई महिला अपने आपको कभी असुरक्षित व असहाय महसूस ना करें।
इस बारे में पंचकूला एसीपी ममता सौदा ने कहा कि हर सप्ताह शुक्रवार के दिन दुर्गा शक्ति टीम पंचकूला दुर्गा दिवस के रुप में मनाती है और पंचकूला क्षेत्र में जाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा व हिफाजत के लिए जागरुक करती है। इसके अलावा महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व हिफाजत के लिए यें 1091, दुर्गा शक्ति एप चलाया गया है और अगर महिला को किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो वह महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 व दुर्गा शक्ति एप के माध्यम सें पुलिस की सहायता ले सकती हैं।