फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील : त्योहारों के दौरान कोरोना से बचने के लिए बरतनी होगी सावधानी, निर्देशों का पालन के साथ वैक्सीन ही एक मात्र बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। त्योहारों के दौरान कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोविड के निर्देशों का पालन कर और वैक्सीनेशन करवाकर इस वैश्विक बीमारी से बचा सकता है। एक-दूसरे के संपर्क मे आने से कोरोना का फैलाव बहुत तेजी से होता है इसलिए सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी महीनों में अनेक पर्व आ रहे हैं। पर्वों का हमारे जीवन मे बड़ा महत्व है। लेकिन, लोग त्योहारों के दौरान भी कोरोना नियमों की दृढ़ता से पालना करें। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की है कि वे त्योहार के मौसम में भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। यदि बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की है कि त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत तथा कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए नो मास्क-नो सर्विस के नियम की अनुपालना सुनिश्चित करवाएं तथा अपनी दुकानों पर आने वाले ग्राहकों से मास्क का प्रयोग करने के लिए कहें और यह भी सुनिश्चित करे की ग्राहक बिना मास्क के उनकी दुकान में प्रवेश न करे।
उपायुक्त ने कहा कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर को आने से रोकने के लिए आमजन को पूरी तरह सतर्क रहने की आवश्यकता है। जब सभी लोग मिलकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का सहयोग करेंगे और कोविड-19 की दिशा निर्देशों का पालना करेंगे तो निश्चित ही तीसरी लहर को आने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें