फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माह बाद एक फरवरी से शहर में खुलेंगी अपनी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के चलते बंद शहर की अपनी मंडी 10 माह बाद खुलने जा रही है। एक फरवरी से अपनी मंडी लगना शुरू हो जाएगी। नगर निगम न इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी डे-मार्केट नहीं लगेंगी। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के निर्देश पर निगम ने सभी सेक्टरों की व्यवस्था देखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी केबाद प्रशासन ने अप्रैल 2020 से अपनी मंडी व डे-मार्केट केसंचालन पर रोक लगा दी थी। बापूधाम में बढ़ते कोरोना केमरीजों को देखते हुए सेक्टर-26 मंडी में फुटकर बिक्री पर भी रोक लगा दी थी। हालात बिगड़े तो मंडी को सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड में स्थानांतरित कर दिया गया। इस दौरान लोगों तक फल व सब्जी पहुंचाने के लिए सीटीयू की बसों का सहारा लिया गया। बसों में फल व सब्जी भरकर निगमकर्मियों ने सेक्टरों में लोगों तक पहुंचाया गया। स्थिति में सुधार आने पर मंडी को फिर से सेक्टर-26 में स्थानांतरित कर दिया गया। अब हालात धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं तो अपनी मंडी के संचालन का फैसला लिया गया है।
रेहड़ी फड़ी वालों की मनमानी के बाद उठाई थी मांग
सीटीयू की बसों का संचालन बंद होने केबाद सेक्टरों में फल व सब्जियों के वितरण के लिए रेहड़ी व फड़ी वालों को नगर निगम ने पर्चियां काटकर अनुमति दी थी। इस दौरान कुछ रेहड़ी-फड़ी वाले सब्जी मंडी से सस्ती दरों पर फल व सब्जी लेकर सेक्टरों में मंहगे दामों में बेचते थे। मौसमी फल व सब्जी केदामों में तेजी से लोगों में काफी नाराजगी थी। स्थानीय लोगों और आरडब्ल्यूए ने पार्षदों से मांग की कि अब अपनी मंडी शुरू कर देनी चाहिए। उसके बाद प्रशासन ने अपनी मंडी के संचालन की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

कोट
प्रशासन से अनुमति केबाद अपनी मंडी केसंचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। मेरा प्रयास रहेगा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो ताकि महामारी में किसी को कोई समस्या न हो। इसके लिए एक्सईएन को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

-केके यादव, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें