पंचकूला। सेक्टर-14 के राजकीय कन्या महाविद्यालय में 15वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन 100 मीटर की दौड़ में नैंसी प्रथम रही। प्रतियोगिता में संयम द्वितीय, नूरजहां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर की दौड़ में भावना प्रथम, राजविंदर द्वितीय और कविता तृतीय रहीं। 400 मीटर की रेस में संयम प्रथम, नैंसी द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर थ्री लेग रेस में ज्योति कुमारी और ज्योति प्रथम, सुनंदा और गार्गी द्वितीय जबकि भावना और कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर रेस में फीमेल नॉन टीचिंग गीता प्रथम, दीपिका द्वितीय, अनीता तृतीय रहीं। 100 मीटर मेल नॉन टीचिंग में अमन प्रथम, कमल द्वितीय, संदीप तृतीय रहे। चाटी रेस में ज्योति प्रथम, निधि द्वितीय, 100 मीटर टीचिंग मेल रेस में प्रोफेसर राजीव प्रथम, प्रोफेसर नवीन द्वितीय, प्रोफेसर प्रदीप तृतीय रहे। 100 मीटर फीमेल टीचिंग प्रोफेसर में इंदु प्रथम, प्रोफेसर कविता द्वितीय, प्रोफेसर विवाह मैदान तृतीय रहीं। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य टीचिंग, नॉन टीचिंग और छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और प्रिंसिपल ने सभी स्टॉफ सदस्यों सहित म्यूजिकल चेयर रेस में भाग लिया।
विजेताओं को पुरस्कृत और सांस्कृतिक कार्यक्रम के तौर पर गिद्दे का आयोजन किया गया। अंत में प्रोफेसर राजीव चौधरी (वाइस प्रिंसिपल) ने समारोह का समापन किया । स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन का उद्घाटन प्रोफेसर रानो (शारीरिक विभाग) ने प्रिंसिपल बबीता वर्मा की अध्यक्षता में किया। मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर डीसीपी मोहित हांडा मौजूद रहे।