फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन विद्यालय का अनमोल साइंस ओलंपियाड में अव्वल

Wed, 23 Mar 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
विज्ञापन
अनमोल साइंस ओलंपियाड में अव्वल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सेक्टर 15 स्थित भवन विद्यालय के पहली कक्षा के छात्र अनमोल ने हाल ही में आयोजित इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड में पहला स्थान हासिल किया है। अनमोल ने ओलंपियाड के पहले और दूसरे दोनों लेवल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन


साइंस ओलंपियाड का आयोजन सिल्वर जोन फाउंडेशन की ओर से किया गया था। स्कूल की प्रिंसिपल शशि बनर्जी ने बताया कि अनमोल ने अंतरराष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड के दो लेवल में 100 नंबर लेकर पहला स्थान हासिल किया है। उसे इसके लिए टैबलेट, पेन सेट, ट्रॉफिज व सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया।

अनमोल के पिता जतिंदर ने बताया कि स्कूल की प्रॉपर गाइडेंस की वजह से अनमोलने साइंस ओलंपियाड में अच्छा प्रदर्शन किया है और भविष्य में और बेहतर परफॉर्म करे हमारी यही कामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें