संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि ने जिलास्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता श्रीमाता मनसा देवी संस्कृत राजकीय महाविद्यालय पंचकूला में आयोजित की गई थी। राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्य प्रोमिला मलिक ने अंजलि को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
प्राचार्य प्रोमिला मलिक ने कहा कि श्रीराम युगों से प्रत्येक भारतवासी के आदर्श रहे हैं। उनके आदर्शों को आज के समय में आत्मसात करना युवा पीढ़ी का दायित्व है। युवा पीढ़ी अपने आचरण में उनका पालन करें तभी देश विश्व गुरु बन सकेगा। प्रस्तुत कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर अर्चना सोनी और असिस्टेंट प्रोफेसर सविता का योगदान रहा।
घास मंडी की सड़क