फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिटायरमेंट से तीन महीने पहले सड़क हादसे में सेना के सूबेदार की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। ब्लॉक के गांव फिरोजपुर के रहने वाले अंबाला की ईएमई बटालियन आर्मी में तैनात सूबेदार जगतार सैनी की दिल्ली के पास एक सड़क हादसे में जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे और उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे से पूरा परिवार और सेना में उनके साथी सदमें में हैं।
विज्ञापन

शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गांव फिरोजपुर में लाया गया। सूबेदार जगतार सैनी ने करीब 30 साल तक भारतीय सेना में सेवा की और इसी साल जून में उनकी सेवानिवृत्ति थी। उनकी बहादुरी और अनुशासन के लिए उन्हें सेना में काफी सम्मान प्राप्त था। उनके सहकर्मी बताते हैं कि वे बेहद ईमानदार, मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ व खेल प्रेमी जवान थे। अपने परिवार और देश के प्रति उनकी गहरी निष्ठा हमेशा प्रेरणादायक रही। उनके परिवार में पत्नी के साथ दो बच्चे हैं। इस हादसे के बाद से पूरा परिवार और गांव वाले सदमे में है। उनके दाह संस्कार में बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सूबेदार जगतार सैनी को श्रद्धांजलि देकर कहा कि देश ने एक बहादुर योद्धा खो दिया है। उनकी वीरता और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वह समय के पाबंद थे और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक के सम्मान प्राप्त हैं। -फोम लाल फिरोजपुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें