फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब के अंग्रेजी टीचरों को पढ़ाएंगे अमेरिकी ट्रेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में बच्चों की अंग्रेजी भाषा और संचार का ज्ञान देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में एक नए कोर्स की शुरुआत की। अमेरिकी दूतावास के सहयोग से शुरू किए इस कोर्स में दो अमेरिकी ट्रेनर पंजाब के 40 अंग्रेजी भाषा के अध्यापकों को 17 से 29 अप्रैल तक विशेष कार्यक्रम ‘टीचिंग इंग्लिश टू अडोलेसेंटस’ में मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बैंस ने कोर्स में हिस्सा ले रहे सभी अध्यापकों को इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। गौरतलब है कि यह कोर्स एक अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट प्रोग्राम का दूसरा चरण है, जिसे अमेरिका के पब्लिक अफेयर सेक्शन नई दिल्ली स्थित दूतावास द्वारा वित्तीय मदद दी जाती है। इसे टीईएसओएल इंटरनेशनल एसोसिएशन की तरफ से लागू किया गया है, जो विश्व में अंग्रेजी भाषा के अध्यापकों की सबसे बड़ी संस्था है। टीईएसओएल इंटरनेशनल के लिए विशेष प्रोजेक्टों की निदेशक हैदी फोस्ट और डाॅ. तामरीका खवतीसियाशविली इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। विश्व भर में अंग्रेजी अध्यापकों के लिए शिक्षा कार्यक्रम का दोनों के पास कई साल का तजुर्बा है।

इस मौके पर अमेरिकी दूतावास की क्षेत्रीय अंग्रेजी भाषा अधिकारी रूथ गोडे ने भी अपने विचार पेश किए। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया। गोडे ने बताया कि अमेरिकी दूतावास इन प्रोजेक्टों को फंड देती है क्योंकि अंग्रेजी भाषा नौकरियां और उच्च शिक्षा प्राप्त करने में विद्यार्थियों के लिए अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान एससीईआरटी के निदेशक डाॅ. मनिंदर सरकारिया ने देश के विकास में अध्यापकों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें