फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खरीद शुरू, गेहूं की लिफ्टिंग धीमी, आढ़तियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। गेहूं की सरकारी खरीद के 16 दिन बाद भी अनाज मंडी में लिफ्टिंग धीमी होने के कारण बोरियों के ढेर लगे हैं। लिफ्टिंग नहीं होने के कारण किसानों के खातों में पेमेंट आने में देरी हो रही है। इसको लेकर रविवार को मार्केट कमेटी के दफ्तर में आढ़तियों ने इकट्ठे होकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग नहीं होने की वजह से किसान उनके पास बार-बार पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को बरसात का अनुमान लगाया है। चोरी भी बढ़ रही है। ऐसे में उन्हें अनाज मंडी में रखे अनाज की रखवाली करने में बहुत परेशानी हो रही है। यदि तेजी से लिफ्टिंग नहीं की गई तो यह परेशानी और बढ़ सकती है। इसी समस्या के संदर्भ में पंचकूला उपायुक्त के नाम आढ़तियों ने एक पत्र लिखा। कई आढ़तियों ने इस बात को लेकर भी एतराज जताया कि उन्हें बारदाना नहीं मिल रहा है। इस वजह से वह फसल की भराई नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन्हें जल्द से जल्द बारदाना दिया जाए। इस संदर्भ में हैफेड के डीएम वीपी मलिक का कहना है कि बारदाना एडवांस में रखा हुआ है गेहूं की लिफ्टिंग शुरू कर दी है। तेजी से लिफ्टिंग करवा दी जाएगी, ताकि किसी को कोई परेशानी ना आए।
विज्ञापन


अनाजमंडी में गेहूं खरीद और लिफ्टिंग
अनाज मंडी में 1 अप्रैल से फसल की सरकारी खरीद शुरू हुई थी। 5 या 6 अप्रैल को मंडी में गेहूं की खरीद शुरू हो गई थी। शनिवार तक अनाज मंडी में लगभग 1 लाख 20 हजार गेहूं के बैग की सरकारी खरीद की जा चुकी थी। इसमें से लगभग 12 हजार बैग जिसकी 50 किलो प्रति बैग की भराई है को ही लिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें