फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव नग्गल में विवाद के बाद कार फूंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव नग्गल में विवाद के बाद एक व्यक्ति की कार को आग लगाने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने दो भाइयों पर गाड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नग्गल निवासी रामकरण सिंह दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से एसी रिपेयर का काम करते हैं और कुछ महीनों से बहन के घर गांव हरिपुर सेक्टर-4 में रह रहे है। 6 अक्तूबर को वह इंडिका कार लेकर गांव गए थे। घर पहुंचने पर पड़ोसी और उसके भाई ने किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपी भाइयों ने डंडे और सरिए से उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। रामकरण ने बताया कि झगड़े के दौरान वह किसी तरह वहां से बचकर भाग गया। बाद में उसे पता चला कि उसकी कार को आग लगाकर जला दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कार को उनके पड़ोसी ने आग लगाई है। रामकरण ने बताया कि झगड़े में उसके घुटने में चोट लगी जिसके बाद उसने सिविल अस्पताल में इलाज करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें