पंचकूला। सेक्टर-11 सिविल डिस्पेंसरी में आरडब्ल्यूए एचबी-11 व आरपीडब्ल्यूए के सहयोग से सुरक्षा मातृत्व दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सेक्टर-11 की समाज सेविकाओं ने गर्भवती महिलाओं के साथ मातृ कल्याण के उत्सव में भाग लिया। डॉ. सीमा गुप्ता ने गर्भ संस्कार के ज्ञानवर्धक परिचय के साथ सत्र का नेतृत्व किया जिसमें गर्भावस्था के दौरान भावनात्मक और आध्यात्मिक पोषण के महत्व पर जोर दिया। साथ ही अजन्मे बच्चे की देखभाल के बारे में महिलाओं का मार्गदर्शन किया। डॉ. रीता कालरा ने सभी प्रतिभागियों को सत्तू की पिन्नियों का पौष्टिक आहार वितरित किया। इस अवसर पर आरपीडब्ल्यूएके अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, आरडब्ल्यूए एचबी-11 के प्रधान एसके सिंगला, योगेश, सारिका, डाक्टर सुलभा, विक्रांत, डाॅ. सीमा व अमित गोयल उपस्थित रहे।