फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद ग्रुप का आरोप- पार्टी में गोली किसी ओर ने चलाई, सोहाना पर दर्ज किया झूठा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना पुलिस ने चुनाव में आजाद ग्रुप के वरिष्ठ नेता परविंदर सिंह सोहाना की पत्नी उम्मीदवार हरजिंदर कौर की जीत की पार्टी में हुई हवाई फायरिंग के मामले में केस दर्ज किया था। जिसमें परविंदर सिंह सोहाना समेत 12 लोगों के नाम शामिल थे। पुलिस ने यह कार्रवाई हवाई फायरिंग की एक वीडियो वायरल होने के बाद की थी। वहीं, इस मामले में आजाद ग्रुप के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस पर आरोप लगाया है कि सोहाना के खिलाफ यह कार्रवाई सेहत मंत्री की शहर पर एक एडिट वीडियो के आधार पर की गई है। जबकि फायरिंग किसी अन्य व्यक्ति ने की थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक निकाय चुनाव में आजाद ग्रुप के वरिष्ठ नेता परविंदर सिंह सोहाना की पत्नी हरजिंदर कौर सोहाना जीत गई थीं। उन्होंने जीत की खुशी में 18 फरवरी की रात पार्टी की थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक हवाई फायरिंग कर रहा है। जैसे ही वीडियो सोहाना थाने की पुलिस के पास पहुंचा तो परविंदर सिंह सोहाना समेत 12 लोगों के खिलाफ फायरिंग के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में शामिल लोगों ने सरेंडर कर दिया था। इसके बावजूद पुलिस परविंदर सिंह सोहाना के कुछ करीबी रिश्तेदारों को घर से उठाकर ले गई है।
इस पर शनिवार को आजाद ग्रुप के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की शह पर यह पूरी कार्रवाई हुई है। क्योंकि परविंदर सोहाना ने गांव दैड़ी की शामलात जमीन के मामले में सेहत मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसीलिए अब एक एडिट वीडियो के आधार पर परविंदर सिंह सोहाना के खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है। जबकि फायरिंग किसी ओर ने की थी। आजाद ग्रुप इसके खिलाफ जंग लड़ेगा, जबकि सेहत मंत्री ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

सोहाना थाने के एसएचओ भगवंत सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि 18 फरवरी की रात साढ़े 10 बजे परविंदर सिंह सोहाना की पार्टी में एक युवक ने हवाई फायर किया है। जो कि आर्म्स एक्ट के खिलाफ है। इस पार्टी का एक वीडियो देखा गया, जिसमें एक व्यक्ति ने खतरनाक तरीके से तीन-चार हवाई फायर किए हैं। इस तरह किसी की जान जा सकती थी। इस मौके पर मौजूद किसी ने भी उस व्यक्ति को नहीं रोका, जबकि वहां 10-12 लोग मौजूद थे। जबकि चुुनाव के चलते शहर में 21 फरवरी तक असलाह लेकर चलना मना है। परविंदर सोहाना का अपना असलाह थाने में जमा है, उनके किसी करीबी ने ही फायर किए हैं और इसकी जांच चल रही है। शनिवार को पुलिस की टीम सुबह साढ़े 6 बजे परविंदर सोहाना के घर गई थी। यहां घर के सभी सदस्य मौजूद थे और दो लोगों को पूछताछ के लिए लेकर आए हैं। यह दोनों भी पार्टी में शामिल थे।
तीन लोगों ने किया सरेंडर
एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोर्ट से सूचना मिली थी कि तीन लोगों ने सरेंडर किया है। इसके बाद उनकी टीम उन्हें लेने गई हुई है। जबकि परविंदर सिंह सोहाना के परिवार का कहना है जिन लोगों पर फायरिंग का आरोप है वह सरेंडर कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी उनके रिश्तेदारों को पुलिस रिहा नहीं कर रही।
एडिट वीडियो देख झूठा केस दर्ज किया: कुलवंत सिंह
आजाद ग्रुप के प्रमुख एवं पूर्व मेयर कुलवंत सिंह, ग्रुप के पार्षद परविंदर सिंह पटवारी, पूर्व पार्षद फूलराज सिंह और परविंदर सिंह सोहाना की पत्नी हरजिंदर कौर सोहाना ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि परविंदर सिंह सोहाना को इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। पुलिस ने एक एडिट वीडियो के आधार पर परविंदर सोहाना के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में उनके रिश्तेदार चाचा, दामाद और भतीज को भी पकड़ ले गई है। पूर्व मेयर ने कहा कि जब चुनाव के दौरान उनके कार्यालय पर हमला हुआ था तो उस समय भी पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपियों को काबू नहीं किया गया। पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी ने कहा कि उनके दफ्तर पर भी हमला हुआ था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस ने अपनी कार्रवाई की: सेहत मंत्री
सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का कहना है कि किसी भी पार्टी में हथियार लेकर जाने और हवाई फायर करने की सलाह उन्होंने तो नहीं दी थी। अगर किसी ने गलत काम किया है तो पुलिस कार्रवाई ही करेगी। उन्होंने कहा कि आजाद ग्रुप अपनी हार को हजम नहीं कर पा रहा है।
पुलिस पारदर्शिता से कर रही काम: डीएसपी
इस मामले में डीएसपी सिटी-2 दीप कमल ने कहा कि पुलिस के ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। पुलिस पूरी पारदर्शिता के आधार पर काम कर रही है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि हवाई फायरिंग करने वाले तीन लोगों ने सरेंडर किया है और इसके बाद भी परविंदर सिंह सोहाना के परिवार को नहीं छोड़ा गया, तो उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें