फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ईंटों से हमला और गुटका साहिब की बेअदबी का आरोप, पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। गांव कलेर में पड़ोसियों ने एक गुरसिख परिवार पर ईंटों से हमला करने का मामला समाने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर में घुसकर गुटका साहिब की बेअदबी की है। परिवार के एक सदस्य को जख्मी कर दिया है। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निशान सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले बच्चों के खेलने के दौरान उसके घर में गेंद फेंकी गई थी। उन्होंने इस बारे में पड़ोसी को उलाहना दिया था। इसी रंजिश के तहत पड़ोसी ने उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। घटना के दौरान वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के आंगन में बैठे थे। उनकी बेटी सुखदीप कौर गुटका साहिब का पाठ कर रही थी। शिकायतकर्ता के आरोप के अनुसार बलजीत सिंह, जसबीर कौर और उसके पति निर्मल सिंह ने घर की दीवार पर चढ़ गए और ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। जिससे उसका बेटा बिक्रमजीत सिंह घायल हो गया। फिर हमलावर घर के भीतर घुस आए और हाथापाई करने लगे। उनकी दोनों बेटियों के कपड़े फाड़ दिए गए। गुटका साहिब की बेअदबी कर सभी हमलावर फरार हो गए। वारदात के बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दूसरे पक्ष की जसबीर कौर, निर्मल सिंह ने उक्त आरोप को गलत बताया है। उन्होंने घटना से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि पड़ोसी ने उनके घर पर ताला लगा दिया था। एएसआई रछपाल सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। जांच की जा रही है। इस के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें