फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईसीएसई 10वीं में पंचकूला के तीनों स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
90 फीसदी से अधिक अंक लाकर छात्रों ने बढ़ाया स्कूलों का मान, रिजल्ट आते ही जश्न
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। आईसीएसई 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में पंचकूला के तीनों प्रमुख स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। लिटिल फ्लावर स्कूल सेक्टर-14, सॉपिंस स्कूल सेक्टर-9 और सेंट जेवियर्स हाईस्कूल सेक्टर-20 के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन अंक हासिल किए। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी।
लिटिल फ्लावर स्कूल सेक्टर-14 में 147 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी छात्र सफल रहे। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता पर खुशी जताई। वहीं सॉपिंस स्कूल सेक्टर-9 का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल की प्रिंसिपल रमिंदर पाल कौर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों ने कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। स्कूल में 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 12 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स के 65 छात्रों ने हासिल किए 90 फीसदी से अधिक अंके
सेंट जेवियर्स हाईस्कूल सेक्टर-20 का परिणाम भी शानदार रहा। स्कूल के 164 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी छात्र सफल रहे। इनमें 65 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 125 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

स्कूल के प्रिंसिपल जॉर्ज एस शियर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें