फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तहसील में नायब तहसीलदार को छोड़ कर सभी कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने गुरुवार सुबह अजनाला तहसील में अचानक छापेमारी की। सुबह करीब साढ़े नौ बजे की गई इस छापेमारी में केवल नायब तहसीलदार ही मौजूद मिले, अन्य कोई भी कर्मचारी तब तक कार्यालय नहीं पहुंचा था। इस पर उन्होंने गंभीर संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार के राजस्व विभाग को अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


धालीवाल ने कहा कि उन्हें लोगों की ओर से शिकायतें मिली थीं कि तहसील कार्यालय में सुबह दस बजे से पहले कोई भी कर्मचारी नहीं आता, जिस कारण लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। उक्त रिपोर्ट के आधार पर मैंने सुबह साढ़े नौ बजे तहसील परिसर का निरीक्षण किया तो वहां एक नायब तहसीलदार को छोड़ कर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस अनुपस्थिति का कड़ा नोटिस लिया गया है। मैंने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर अनुपस्थित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें