पंचकूला। शहर में बुधवार दोपहर के बाद साढ़े तीन बजे एक घंटे जमकर बारिश हुई। बारिश के बाद पंचकूला आने-जाने वाले मुख्य मार्गों पर जाम लग गया। इस कारण करीब दो घंटे लोग जाम में फंसे रहे।
सबसे ज्यादा दिक्कत चंडीगढ़ के विकास नगर से पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 की सड़क में हुई। इस सड़क पर वाहन फंसे रहे। वहीं, चंडीगढ़ से पंचकूला सीमा में प्रवेश करने वाली हाउसिंग बोर्ड चौक की सड़क, चंडीमंदिर एरिया के टैंक चौक सहित माजरी चौक और घग्गर पार के सेक्टरों में जाम के हालात बने रहे। इस दौरान वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। इस वजह से वाहन चालक समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच जाए, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।