फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : सर्विस चार्ज घोटाला में सोनीपत के बाद अब प्रदेश के 10 अन्य जिलों में होगी गड़बड़ी की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सोनीपत नगर निगम में सामने आए लाखों रुपये के सर्विस चार्ज घोटाले के बाद अब श्रम आयुक्त हरियाणा ने संबंधित कंपनी के खिलाफ 10 जिलों में जांच बैठाई है। आयुक्त ने संबंधित जिला श्रम आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि इस मामले की गंभीरता से जांच करके एक सप्ताह में मुख्यालय को भेजें।
विज्ञापन

बता दें कि सामाजिक और आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने शिकायत की थी कि सफाई ठेके की कंपनी पूजा कंसल्टेंसी के संचालक राजकुमार हुड्डा ने अलग-अलग निकाय संस्थाओं में सफाई के ठेके ले रखे हैं, लेकिन कंपनी श्रम कानून का पालन नहीं कर रहे हैं। न ही कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआई काटा जा रहा है। इस मामले में श्रम आयुक्त हरियाणा ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र और करनाल श्रम अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में सोनीपत नगर निगम में करीब दो साल पहले उजागर हुए सर्विस चार्ज घोटालाें में तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी, सफाई शाखा के अधिकारियों और पूजा कंसल्टेंसी एजेंसी के संचालक राजकुमार पर विभिन्न धाराओं पर केस दर्ज हुआ है। ठेके में दो प्रतिशत सर्विस चार्ज की शर्त थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 15 तक कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें