फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोठी का सौदा कर ब्याना कराने के बाद मुकरा, मामला दर्ज

Wed, 15 Oct 2025 09:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के एक व्यक्ति परमदीप सिंह ने दुगरी के नितेश विहार इलाके में कोठी का सौदा करने के बाद ब्याना दे दिया और बाद में आरोपी सौदे से मुकर गया और रजिस्ट्री नहीं करवाई।
परमदीप सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए तो थाना दुगरी पुलिस ने इस मामले में गुरमेल वालिया के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमदीप सिंह ने बताया कि वह अपने लिए एक घर ढूंढ रहा था। उसे पता चला कि आरोपी अपना घर बेच रहा है। उसने आरोपी के घर को जाकर देखा जो उसे पसंद आ गया। 139 गज में बने उक्त घर का सौदा 74 लाख रुपये में तय हो गया। आरोपी को साढ़े 23 लाख रुपये बतौर ब्याना दे दिया था। ब्याना कराने के बाद जब रजिस्ट्री का समय आया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने साफतौर पर मना कर दिया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी और जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें