सेक्टर -9 स्थित एक निजी रेस्टोरेंट के वेटर पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। सेक्टर -5 थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
सेक्टर -9 द स्टेज रेस्टोरेंट के मालिक कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि उसके पास एक मनोज नाम का व्यक्ति काम करता है। वह रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता है। रात को उसके रेस्टोरेंट में पार्टी खत्म होने के बाद आरोपी आशीष शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने उसके कर्मचारी मनोज के ऊपर गोली चला दी। लेकिन मनोज ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। शिकायतकर्ता कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज है। इसमें आरोपी उसके कर्मचारी पर गोली चलाते हुए नजर आ रहा है। उसने कहा कि उसे आरोपी से जान का खतरा है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले के जांच अधिकारी कांस्टेबल डिंपल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।