फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दोसांझ के बाद अब बाॅलीवुड एक्टर रणबीर सिंह की फिल्म का विरोध

Tue, 15 Jul 2025 10:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाबी गायक व अभिनेता दलजीत दोसांझ के फिल्म का कई जगह विरोध होने के बाद अब बालीवुड अभिनेता रणबीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर का विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसका विरोध जता रहे हैं। इस फिल्म के कुछ सीन लुधियाना के डेहलो इलाके स्थित गांव खेड़ा में फिल्माए गए हैं। इसकी एक रील भी वायरल हो रही है जिसमें पाकिस्तानी झंडे को घर की छत पर लगा दिखाया गया है और रणबीर सिंह पास से गुजर रहे हैं।
इस फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इसकी कहानी का खुलासा नहीं किया है। यह भी सामने नहीं आ पाया है कि फिल्म में पाकिस्तान का झंडा किन कारणों से लगाया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त मुख्य कलाकार हैं। छह जुलाई को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था। फिल्म पांच दिसंबर, 2025 को रिलीज होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजूरी के बाद ही हुई शूटिंग :
थाना डेहलो के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने कहा कि फिल्म धुरंधर की शूटिंग खेड़ा गांव में हुई है। इस फिल्म का पांच से छह मिनट का सीन यहां शूट किया गया। शूटिंग की इजाजत ली गई थी। पूरी प्रक्रिया कानून के दायरे में हुई है। खेड़ा गांव के सरपंच जसविंदर सिंह ने कहा कि जब फिल्म की शूटिंग हुई तो गांव में किसी ने पाकिस्तान का झंडा आदि लगा होने का विरोध नहीं किया। वहीं, महानगर के हिंदू नेता अमित अरोड़ा व राजीव रंजन ने गांव खेड़ा की घरों की छतों पर पाकिस्तानी झंडा लगाने की घटना का विरोध जताया है। उन्होंने पंजाब व केंद्र सरकार से सवाल किया कि पंजाब में पाकिस्तानी झंडा लगाने की परमिशन किसने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें