फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जागरूकता सेशन के बाद किशोरी ने रिश्तेदार पर लगाया यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल पहले हुई घटना के बारे में टीचर को बताया, कहा- ऑटो में स्कूल ले जाने के बहाने ले जाता था घर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस की ओर से स्कूलों में चलाए जा रहे गुड टच-बैड टच जागरूकता अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिला है। एक 14 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस सेशन के तुरंत बाद अपनी टीचर को बताया कि दो साल पहले उसके एक रिश्तेदार ने उसका यौन शोषण किया था। नवंबर के अंतिम सप्ताह में पंचकूला पुलिस ने एक स्कूल में बच्चों के लिए गुड टच-बैड टच का सेशन आयोजित किया था। पुलिस ने बच्चों को सिखाया कि किसी भी गलत व्यवहार या अनुचित स्पर्श की सूचना वे तुरंत अपने शिक्षकों या माता-पिता को दें।

सेशन खत्म होते ही 14 साल की नाबालिग छात्रा ने अपनी टीचर को दो साल पहले हुई इस घटना की पूरी जानकारी दी। टीचर ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची की मां को स्कूल बुलाया और उन्हें मामले से अवगत कराया। इसके बाद नाबालिग अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंची और आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमारी और आईओ कविता ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि उसका रिश्तेदार उसे रोज घर से ऑटो में स्कूल ले जाता था। वह उसे स्कूल के समय से करीब एक घंटा पहले यह कहकर घर से ले जाता था कि उसे अन्य बच्चों को भी लेना है लेकिन रास्ते में वह उसे पहले अपने कमरे पर ले जाता था और उसके साथ गलत काम करता था इसके बाद उसे स्कूल छोड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी पंचकूला की अपील

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने घटना पर कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की बातों को गंभीरता से सुनें। उन्हें सही और गलत की पहचान कराएं और उनकी आवाज बनने में बिल्कुल संकोच न करें। डीसीपी ने बताया कि पंचकूला पुलिस बच्चों को ऐसे दुर्व्यवहार की पहचान करने और समय पर शिकायत दर्ज कराने के लिए स्कूलों में नियमित रूप से गुड टच बैड टच जागरूकता अभियान चला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें