फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार लेते रेवेन्यू क्लर्क और अर्जी नफीज काबू

Tue, 01 Oct 2013 01:28 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस पंचकूला की एक टीम ने बरवाला तहसील में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर रेवन्यू क्लर्क और अर्जी नफीज को जमीन की मलकियत चढ़ाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




विजिलेंस के मुताबिक, शिकायतकर्ता विमल ने शिकायत देकर बताया था कि उसे अपनी पुस्तैनी जमीन की रजिस्ट्री करवानी थी। इसका मुख्तयारनामा ले रखा था, जबकि रजिस्ट्री होनी बाकी थी।


रजिस्ट्री करवाने के लिए मुबारकपुर निवासी विमल रेवन्यू क्लर्क जयवीर से मिला, जिसने अर्जी नफीज राजीव बजाज से बात करने को कहा। बजाज ने इस कम के लिए विमल से 25 हजार रुपये की मांग की और कहा कि वह पहले कच्चा हक हलफनामा बनाकर देगा।
विज्ञापन


 इसके बाद पक्का काम पैसे मिलने के बाद ही पूरा हो जाएगा। शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने ट्रैप लगाया और सोमवार को अपनी टीम के साथ रेड की।

 राजपाल के मुताबिक, अर्जी नफीज राजीव बजाज खुद को वकील बताता था और स्टांप पर भी अपने हस्ताक्षर करके देता था, जबकि वास्तव में वह वकील नहीं है और किसी दूसरे के लाइसेंस पर स्टॉंप बेच रहा था।

 राजपाल सिंह ने बताया कि विमल की लिखित शिकायत पर उन्होंने रेवन्यू क्लर्क जयवीर व अर्जी नफीज़ राजीव बजाज को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को मंगलवार जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें