फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 वर्ष बाद कम दाम में बेची जमीन, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। सूरजपुर में 1997 में बंद हुई एसीसी सीमेंट फैक्टरी की 122 एकड़ भूमि 14 वर्ष बाद तीसरी पार्टी को आधे से भी कम दामों में बेचकर सरकार को स्टॉप ड्यूटी का करोड़ों का चूना लगा है। भूपेन्द्रा सीमेंट वर्कर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर इसमें अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सन 1937 की तत्कालीन सरकार द्वारा 3 गांवों की भूमि अधिग्रहण कर केवल औद्योगिक प्रयोग के लिए दी गई थी। इसलिए जमीन की हुई रजिस्ट्री रद्द कर इस जमीन पर कोई उद्योग लगाने की मांग की है। यूनियन प्रधान रतन भूषण गर्ग, महासचिव रमेश कुमार, नरंजन सिंह, बाबूराम गुप्ता, श्याम, रखा सिंह, परमजीत सिंह आदि ने शिकायत में बताया कि कंपनी ने वर्ष 2007 में उद्योग निदेशालय की अनुमति पर मुंबई की एक कंपनी को साढ़े 11 करोड़ स्टॉप ड्यटी अदा कर करीब 191.49 करोड़ रुपये में बेचते हुए जमीन की भविष्य में सीएलयू न कर 3 वर्ष के भीतर केवल उद्योग लगाने या आगे औद्योगिक प्रयोग के लिए ही बेचने के आदेश जारी किए थे। परंतु 14 वर्ष बाद भी इसी जमीन को गुरुग्राम की एक कंपनी को 6.40 करोड़ की स्टॉप ड्यूटी अदा कर मात्र 83.50 करोड़ रुपये में बेच दिया गया।
प्रधान रतन भूषण गर्ग ने कहा कि अधिकारियों और कुछ नेताओं की मिलीभगत से सरकार को 5 करोड़ से अधिक का चूना लगा है। वैसे तो सरकार को 14 वर्ष में जमीन पर कोई गतिविधि न होने पर नियमानुसार 3 वर्ष में ही रजिस्ट्री रद्द कर जमीन को टेकओवर कर लेना चाहिए था। 14 वर्ष बाद जमीन को कम से कम दोगुनी कीमत पर बेचना चाहिए था। इसके दाम कम दिखाकर सरकार को चूना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें