फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजीपी से बोले हरियाणा के राज्यापाल बोले- शिक्षण संस्थाओं से जुड़कर प्रदेश को बनाएं नारकोटिक्स मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सलाह दी है कि वे विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थाओं के सहयोग से हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का अभियान प्रभावी तरीके से शुरू करें। शिक्षण संस्थाओं से जुड़कर मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध प्रयोग को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल से मिलने नारकोटिक्स ब्यूरो के एडीजीपी श्रीकांत जाधव पहुंचे थे। इस दौरान राज्यपाल ने उनसे पूरा फीडबैक लिया और कार्यप्रणाली जानी। राज्यपाल ने ये भी कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मादक निषेध के लिए युवाओं को जागृत करें। साथ ही नारकोटिक्स अपराध रोकने में जागरूकता के लिए युवाओं का भरपूर सहयोग लें। जाधव ने आगे बताया कि नारकोटिक्स मामलों पर शिकंजा कसने के लिए पंचायती राज संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। ब्यूरो द्वारा सभी पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गांव स्तर पर अभियान चलाए जाएंगे। कई जिलों में अभी तक केमिस्ट एसोसिएशन, मेडिकल अधिकारियों और स्वयंसेवी संगठनों के साथ बैठक भी की जा चुकी है।
ब्यूरो की खोली जाएंगी 17 शाखाएं
हरियाणा राज्य में जिला स्तर पर 17 शाखाएं खोलने की योजना है। अभी तक 12 जिलों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की शाखाओं की स्थापना की जा चुकी है। इन जिलों में हिसार, फतेहाबाद, करनाल, सिरसा, कैथल, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, रोहतक, गुरुग्राम व रेवाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में स्थापित शाखाआें को पूरी तरह एक्टिवेट कर दिया गया है। मुख्यालय स्तर पर टोल फ्री नंबर एवं मोबाइल नंबर-9050891508 भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें