टिकट में हुड्डा की चली, अन्य दावेदार और किरण-सैलजा नाराज
जेपी को टिकट दिलाने में पूरी तरह से नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की चली। कलायत से लाकर आदमपुर में जेपी को उम्मीदवार बनाने से स्थानीय दावेदारों में नाराजगी है। विधायक किरण चौधरी और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी टिकट वितरण से नाखुश हैं। किरण चौधरी ने तो यहां तक कह दिया है कि नियमानुसार टिकट नहीं दी गई। उन्हें और सैलजा को इस बारे में कोई जानकारी नहीं। भितरघात से बचने के लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा के लिए नाराज नेताओं को मनाना आसान नहीं होगा।
टिकट घोषित होते ही कुरड़ा राम ने कांग्रेस को कहा अलविदा
पूर्व वित्त मंत्री संपत्त सिंह और उनके बेटे गौरव के मैदान में हटने से जेपी को ही सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था लेकिन बीर सिंह दलाल, किसान नेता कुरड़ा राम नंबरदार, प्रदीप बेनीवाल, हंसराज, सुखबीर ढूढी और रानोलिया भी टिकट की दौड़ में शामिल रहे। कुरड़ा राम ने तो टिकट घोषित होते ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया। आने वाले दिनों में और भी इस्तीफे हो सकते हैं।