फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े कैंटर से टकराई एक्टिवा, व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माजरी चौक के पास फ्लाई ओवर के पर खड़े कैंटर से एक्टिवा टकरा गई। अस्पताल में एक्टिवा चालक की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान जोनी (35) के रूप में हुई है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि 8 जनवरी को वह अपने भाई जोनी के साथ निजी काम से जीरकपुर गए थे। काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक और उनका भाई जोनी एक्टिवा से लौट रहे थे। जैसे ही वह रात 10.30 बजे माजरी चौके के पास फ्लाईओवर (जीरकपुर - शिमला हाईवे) पर पहुंचे तो वहां पर कैंटर खड़ा था। कैंटर की ओर से कोई भी इंडीकेटर भी नहीं जलाया गया था। जोनी की एक्टिवा कैंटर से टकरा गई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सेक्टर-6 अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें