फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्कूल खुलने से पहले फीस मांगी तो होगी कार्रवाई’

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इस समय देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे समय में निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को 10 अप्रैल तक फीस जमा कराने को कहना गलत है। इस बारे में शिक्षा विभाग ने भी आदेश दे रखे हैं। यह बात डीईओ उर्मिल रोहिल्ला ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि शिक्षा विभाग के आदेशों के बाद भी शहर के निजी स्कूल मैसेज भेजकर अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। सीएम ऑफिस ने इसे लेकर डीईओ को निर्देश जारी किए गए कि निजी स्कूल खुलने तक अभिवावकों से फीस नहीं वसूल सकते। ऐसा करने पर उन पर कार्रवाई होगी।
पंचकूला पैरेंट्स एसोसिएशन के चेयरमैन भारत भूषण बंसल ने बताया कि निजी स्कूल निर्देशों को ताक पर रखकर अभिभावकों को फीस 10 अप्रैल तक जमा करने को कह रहे हैं। अब अगर फीस टाइम पर नहीं जमा होगी तो वे फीस के साथ लेट पेमेंट भी वसूलेंगे। देश पर इस संकट के समय में निजी स्कूलों द्वारा ऐसा करना गलत होगा।
विज्ञापन

कोट
अगर किसी स्कूल ने अभिभावकों को फीस जमा कराने या अधिक चार्ज लेने के लिए कहा गया है तो वे इसकी शिकायत जिला शिक्षा कार्यालय में कर सकते हैं। अगर इस तरह की शिकायत आएगी तो उस शिकायत की जांच की जाएगी और संबंधित स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। -उर्मिल रोहिल्ला, डीईओ, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें