पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों की ओवरलोडिंग करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए शुक्रवार को 8 ऑटो के चालान किए और एक ऑटो को इंपाउंड किया है। यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर की गई। उनके संज्ञान में आया था कि कुछ ऑटो चालक निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर उनकी जान को खतरे में डाल रहे हैं।
डीसीपी के आदेशों की पालना करते हुए ट्रैफिक एसएचओ सुनील कुमार के नेतृत्व में आज विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें ओवरलोडिंग करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।