फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : पुलिस कमिश्नर ने किया एसआईटी का गठन, पुलिस भर्ती में दूसरे की जगह फिजिकल टेस्ट देने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस भर्ती में दूसरे की जगह फिजिकल टेस्ट देने के मामले में जांच के लिए पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी टीम का इंचार्ज एसीपी हेड क्वार्टर विजय कुमार नेहरा को बनाया गया है। सभी संदिग्ध लोगों को पकड़कर टीम गहन पूछताछ करेगी। इसके अलावा अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

एसीपी विजय कुमार नेहरा ने बताया कि पुलिस भर्ती में दूसरे की जगह फिजिकल देने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप निवासी फरीदपुर जिला हिसार, विनोद निवासी गांव अलीपुरा तहसील उचाना जिला जींद, मोहित निवासी गांव चंद्रावल जिला फतेहाबाद, हाल आर्य नगर हांसी निवासी, जोनी कुमार निवासी गांव मोहाना जिला कैथल, रवि कुमार गांव भवर जिला सोनीपत, मुकेश कुमार निवासी पुंडरी जिला कैथल के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। इस मामले को लेकर सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें