फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : निगम और एचएसवीपी ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, एक-एक हजार रुपये के चार 4 चालान काटे, सामान किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को संयुक्त रूप में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम ने एक-एक हजार रुपये के चार चालान काटे, जबकि सामान को भी जब्त कर लिया। वहीं, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से काबिज लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

दोनों विभागों की टीम सुबह सेक्टर-19 में पहुंची। यहां अवैध रूप से काबिज एक मैकेनिक का सामान भी जब्त किया। इसके बाद टीम ने सेक्टर 20, 11, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में कार्रवाई कर अवैध अतिक्रमण करने वालों के चालान कर सामान जब्त किया। इस दौरान निगम के ईओ कलदीप मलिक भी मौजूद रहे। निगम की टीम ने 1000-1000 रुपये के कुल 4 चालान किया। जिसमें से एक चालान सेक्टर-11, दूसरा चालान अमरटैक्स लाइट और दो चालान सेक्टर-20 में किए। टीम ने फेज 1 अमरटैक्स चौक के पास एक नारियल वाले का सामान जब्त किया।
सेक्टर-11 में चार रेहड़ियां जब्त की और सड़क किनारे सब्जी लगाने वालों का सामान जब्त किया। नगर निगम के ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चालान भुगतने वालों से कहा कि यदि वे लोग नहीं माने तो अगला चालान 2500 रुपये का होगा। इसके बाद भी अतिक्रमण किया तो 5000 रुपए का चालान किया जाएगा और सामान भी जब्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का किसी का रोजगार छीनने का इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें